सरस मेले पहुंचे राज्यपाल,उत्पादों के बारे में जाना

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को आज सोमवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती में आयोजित सरस मेले पहुंचे जहां उन्होंने लगे स्टॉल को देखा और जैविक उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली।   बीती तीन अक्तूबर को मेला शुरू हुआ था अब 12 अक्तूबर तक ये मेला जारी है। मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की तरफ से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगे हैं। मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में 19 राज्यों के 116 स्वयं सहायता समूह के करीब 313 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं।

 इनमें उत्तराखंड से 81 स्वयं सहायता समूह के 243 सदस्य शामिल हुए हैं।  18 राज्यों के 35 स्वयं सहायता समूह के लगभग 70 सदस्य और टिहरी जनपद के 18 स्वयं सहायता समूह के लगभग 53 सदस्य  भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *