फडणवीस का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप,नवनीत राणा को पानी पीने और टॉयलेट नहीं जानें दिया गया 

मुंबई: महाराष्ट्र में बवाल अब बढ़ता ही जा रहा है जहां ये लाउडस्पीकर विवाद को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई है। बैठक की जानकारी देते हुए,प्रदेश के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि लाउडस्पीकर मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सही है हम उसे मानते हैं। राज्य सरकार कोई अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी नहीं करेगी ऐसी बात सामने आई है। वहीं इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार से भी इस पर बात होगी। क्योंकि ये सुप्रीम कोर्ट का मसला है। इसलिए कोर्ट के ऑर्डर का पालन करते हुए किसी को भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इस बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को संबोधित करते हुए उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला। बता दें कि इस बैठक से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने दूरी बना ली थी।  बता दें कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रदेश सरकार से मांग की थी कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे खुद  लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर देंगे। इसके बाद राज ठाकरे ने एक और बयान देते हुए कहा था कि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू होगा।

फडणवीस का आरोप-महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार आरोप लगाया है कि राणा दंपती की गिरफ्तारी को गलत ठहराया है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। फडणवीस ने कहा कि किसी भी जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना राजद्रोह है क्या? उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि नवनीत राणा को पीने के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है, और ना ही उन्हें टॉयलेट जाने की भी इजाजत नहीं दी जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *