अब वाहन चोरी और गुमशुदा सामान की घर बैठे होगी FIR,जानिए प्रक्रिया 

उत्तराखंड में आपको सरकार एक और बड़ी सुविधा देने की तैयारी कर चुकी है जिसके चलते अब आप सभी घर बैठे बैठे एफआईआर दर्ज करा पाएंगें। सरकार वाहन चोरी और गुुमशुदा सामान के मुकदमों से इस ई-एफआईआर प्रणाली की शुरुआत करने जा रही है। इसे देवभूमि मोबाइल एप्लीकेशन से सम्बंधित किया जाएगा। बीते दिन मंगलवार को राज्य सचिवालय में गृह विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने ई-एफआईआर पोर्टल को पेश किया गया।इसके अलावा इस संबंध में मुख्यमंत्री ने गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक राखी और उसमें अधिकारियों ने सीसीटीएनएस के तहत बनाए जा रहे ई-एफआईआर पोर्टल के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने इस बैठक में कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र है। सिस्टम इस प्रकार से काम करें कि जिससे जनता सुगम तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा पाए। सतह  धामी बोले किई-एफआईआर से आमजन को बहुत सुविधा होगी। व्यक्ति को एफआईआर दर्ज कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाए जाने आवश्यकता है।

ड्रोन टेक्नॉलोजी का भी उपयोग किया जाना चाहिए। आधुनिकीकरण और पुलिस सुधार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, एडीजी वी मुरूगेशन, आईजी विमला गुंज्याल, अपर सचिव रिद्धिम अग्रवाल, सहित गृह व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *