खटीमा : उत्तराखंड के लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी को सभी के सामने बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों को के के लिए मामला दर्ज किया है। खटीमा में मुख्यमंत्री के विरुद्ध षड्यंत्र अभी चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा गया है।
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल ,मुकदमा दर्ज

