मुंबई : महाराष्ट्र में दशहरा रैली में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने शक्ति प्रदर्शन किया। दोनों ने जमकर एक-दूसरे पर हमला भी बोला। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में विशाल जनसभा किया, तो उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में अपने समर्थकों को संबोधित किया. इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे को बधाई दी।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने साबित कर दिया कि असली शिवसेना कौन है। उनकी रैली में राज्य भर के लोग आये, इसने स्थापित किया कि असली शिवसेना सीएम शिंदे की शिवसेना है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दशहरा रैली में कहा कि उनकी बगावत विश्वासघात नहीं बल्कि शिवसेना और शिवसैनिकों के आत्मसम्मान की लड़ाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा राकांपा से हाथ मिलाने को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक पर घुटने टेकने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
एकनाथ शिंदे हैं असली शिवसैनिक : देवेंद्र फडणवीस

