यूपी में आखिरी सातवें चरण का मतदान जारी,गाजीपुर में सपा और भाजपा समर्थकों में झड़प 

गौरतलब है कि आज चुनावी युद्ध में यूपी में अंतिम पारी का सातवां चरण जारी है आज सातवें चरण का आखिरी मतदान सुबह से ही जारी है। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग हो रही है। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। सुबह नौ बजे तक 54 सीटों पर 8.58 फीसदी मतदान किया गया। आपको बतादें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में मतदान किया है। जहां अनुप्रिया ने कहा कि भाजपा पूरे बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और मिर्जापुर की पांचों सीटें एनडीए के खाते में आएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि 10 मार्च के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य और जयंत चौधरी को पछताना पड़ेगा। यूपी के इन नौ जिलों की 54 सीटों पर सुबह 9.00 बजे तक 8.58 प्रतिशत वोटिंग की गई है। इन जिलों में सुबह 10 बजे तक इतनी वोटिंग –आजमगढ़- 8.08 प्रतिशत
भदोही-  7.41 प्रतिशत
चंदौली- 7.72 प्रतिशत
गाजीपुर- 8.39 प्रतिशत
जौनपुर- 8.99 प्रतिशत
मऊ- 9.97 प्रतिशत
मिर्जापुर- 8.81 प्रतिशत 
सोनभद्र- 8.39 प्रतिशत
वाराणसी- 8.90 प्रतिशत

मिर्ज़ापुर में ये खबर –
मिर्जापुर के छानबे विधानसभा के आठ बूथ का वीवीपैट खराब था, उन्हें बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ। जिसमें 465, 245, 384, 95, 60, 266 ,70और पतुलकी बूथ शामिल हैं। गंभीरापुर बूथ संख्या 70 पर डेढ़ घंटे तक बंद रहा मतदान। यहां भी वीवीपैट खराब था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *