कांग्रेस का देशभर में आंदोलन का ऐलान,आज होगी अहम बैठक

गौरतलब है कि लम्बे समय से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गाँधी पर ईडी का शिकंजा कसा हुआ है,जो कि नेशनल हेराल्ड मामले में है। अब ताज़ा ख़बरों के अनुसार कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन भेजने के खिलाफ पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में आंदोलन करने का एलान किया है। बीते दिन बुधवार को पार्टी की बैठक में यह फैसला हुआ है। ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को 21 जुलाई को पेश होने को कहा है। इसी दिन पार्टी देशभर में आंदोलन भी करेगी। बैठक में इस बात का फैसला हुआ है। 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि सोनिया गांधी को 21 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। ईडी ने राहुल गांधी से जून में पांच दिनों तक पूछताछ की थी। उस वक्त भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ईडी और भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने आज गुरूवार को फिर से पार्टी की बड़ी बैठक की और सारे महासचिव, राज्यों के प्रभारी व पीसीसी प्रमुख ‘भारत जोड़ो यात्रा’ व कांग्रेस के अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विचार करेंगे। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन, रैलियों व जनता तक पहुंचने के अन्य कार्यक्रमों के बारे में मंथन होगा। 

हेराल्ड पर पर्चे वितरित करेगी कांग्रेस –पार्टी ने नेशनल हेराल्ड मामले में जनता के बीच पर्चे बांटने की भी योजना बनाई है। ये पर्चे तैयार किए जा चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *