सीतापुर: अनगिनत मामलों में संलिप्त सीतापुर जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। आज सुबह सीतापुर में ईडी पूछताछ के लिए पहुंची। ईडी के अधिकारी जेल के अंदर अभी आजम खान से पूछताछ करने में लगें हैं।
ईडी से बातचीत में पता चला है कि आजम की पत्नी तंजीम फातिमा भी आज उनसे (सोमवार) जेल में मिलने पहुंची। ईडी की दस्तक देने के बाद जेल में हड़कंप मचा हुआ है। जेल के अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी खुलकर बता नहीं आप हैं। ईडी ने आजम से क्या पूछताछ की है? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि ईडी के दो अधिकारी जेल में आजम खान से अलग कमरे में पूछताछ कर रहे हैं। वहां पर सिर्फ तीन ही लोग हैं, जिन के बीच वार्ता चल रही है।
आज़म खान से पूछताछ करने जेल पहुंची ईडी की टीम

