अडानी मामले पर वित्त मंत्री नें तोड़ी चुप्पी,कही ये बात

नई दिल्ली : अडानी ग्रुप के शेयरों में आई ज़बरदस्त गिरावट के बाद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी के शेयरों में जोरदार गिरावट आई है। पिछले 5 दिनों में अडानी एंटरप्राइजेज का टिकट 49.60 फीसदी टूट गया है। वित्त मंत्री ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा है कि इस मामले पर एसबीआई और एलआईसी की तरफ से बयान जारी किया गया है।

एसबीआई और एलआईसी की ओर से बताया गया कि अडानी ग्रुप का एक्सपोजर उनके पास लिमिट में रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मार्केट रेगुलेटर्स की तारीफ भी की है। सीतारमण के बयान के मुताबिक, उनका एक्सपोजर (अडानी समूह के शेयरों में) लिमिट में हैं और वैल्यूएशन में गिरावट के साथ वे अभी भी प्रॉफिट में हैं।वहीं एलआईसी की ओर से जानकारी दी गई कि अडानी ग्रुप के लोन और इक्विटी में 36,474.78 करोड़ रुपये के निवेश का भी खुलासा हुआ है। इसके साथ ही बताया है कि यह राशि उसके कुल निवेश का सिर्फ एक फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *