उत्तरकाशी : आज गुरूवार सुबह प्रदेश के उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी दी है कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है और सुबह आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी की धरती डोली तो लोग एक बार फिर सहम गए।
5 मार्च 2023- देर रात तीन झटके। 12:40 पहला झटका, 12:45 दूसरा झटका, 01:01 तीसरा झटका (तीव्रता 2.5 रिक्टर स्केल)

