देहरादून : उत्तराखंड में जंगल की जमीन से धार्मिक अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। सोमवार को लैंसडोन वन प्रभाग ने कोटद्वार रेंज के अंदर गिवायिस्रोत की आरक्षित वन भूमि पर करीब 60 वर्ष पुरानी मजार को तोड़ा गया है।
सरकारी संपत्ति पर धार्मिक स्थल तोड़ने के विरोध में कांग्रेस के विधायक ने आज डीएम से मिले हैं। उन्होंने धार्मिक स्थल तोड़ने पर विरोध किया है।
रानीपोखरी में ध्वस्त हुई मजार
देहरादून के रानीपोखरी में घमंडपुर मार्ग पर 2005- 06 में बनी पक्की बड़ी मजार को ध्वस्त गया है। पुलिस प्रशासन व संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

