देहरादून : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में तड़के भूकंप के हलके झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 बताई जा रही है। सोमवार सुबह 4.49 बजे बागेश्वर में आए भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं। कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप से कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं दी हैं।
बागेश्वर जिले में आया भूकंप,2.5 रही तीव्रता

