फरीदाबाद : पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हाल ही में चर्चा में आए मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा अपनी बड़ी बड़ी बातों में लाखों फॉलोवर को लुभा चूका है। असल जिंदगी में उस पर कई आरोप हैं। फरीदाबाद की ओजोन पार्क सोसाइटी में विवेक का थ्री बीएचके का फ्लैट है। विवेक पर फ्लैट के रखरखाव और बिजली बिल के करीब चार लाख रुपये नहीं भरे गए हैं, उसने कई साल से बिल भरा नहीं हैं।सोसाइटी के टॉवर नंबर नौ की आठवीं मंजिल पर विवेक का फ्लैट है। पिछले कुछ माह में फ्लैट के बिजली मीटर की रीडिंग बढ़ी थी, यानि कोई इसका इस्तेमाल कर रहा था।14 दिसंबर को नोएडा के थाने में केस दर्ज हुआ था पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस सब के बावजूद विवेक सेक्टर-12 में आयोजित विजयंता नाम के कार्यक्रम में बतौर अतिथि 16 दिसंबर को आया था।