मसूरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहाँ एक तरफ बीते दिन स्वच्छ भारत मिशन के अमृत योजना का लॉन्च किया वहीँ आज पीएम द्वारा जयंती पर देश की पांच ग्राम सभाओं के साथ जल-जीवन मिशन योजना पीएम ने वर्तुळ माध्यम से हुई। उन्होंने लॉन्चिंग के तहत वर्चुअल संवाद भी किया। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मसूरी के निकटवर्ती गांव क्यारकुली की ग्राम प्रधान कौशल्या रावत से संवाद में उन्होंने पहाड़ पर पानी की समस्या और उसके निवारण पर विस्तृत वर्णन किया।
देश के पीएम मोदी ने ग्राम प्रधान कौशल्या रावत से बात की जिसमें कौशल्या ने पीएम मोदी को जल-जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों के बारे में बताया। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘पहाड़ का पानी और जवानी कभी भी पहाड़ के काम नहीं आती है, लेकिन आज पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के ही काम आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कौशल्या रावत से गांव में संचालित हो रहे होम स्टे व गांव में आने वाले पर्यटकों के बारे में भी जानकारी ली। शनिवार को देशभर के गांवों के साथ क्यारकुली गांव के लोगों से भी प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संवाद किया। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव पहुंचे और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। शामिल हुए।पीएम ने आज जल को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करने की बात भी कही। उन्होंने कहा पानी को बचाव के साथ इस्तेमाल करने पर हमे जागरूक होना होगा।
उत्तराखंड की महिलाओं से मुखातिब हुए पीएम मोदी,बोले-यहां पहाड़ का पानी और जवानी आए काम

