बीजिंग : गुरूवार सुबह हादसे की बड़ी खबर आई जिसमें आज सुबह तड़के चीन के चॉन्गकिंग में बड़ा हादसा हुआ तो लेकिन कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ। जिसके चलते यहां तिब्बत एयरलाइंस का एक विमान एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान रनवे को पार कर गया। मीडिया की मानें तो,इस फ्लाइट को चॉन्गकिंग से तिब्बत के ल्हासा तक जाना था। रनवे से उतरने के बाद विमान जब तक रुक पाया, उसमें आग लग चुकी थी। हादसे में कुछ यात्रियों के चोटिल होने की बात सामने आई है। चीन के अखबारों के मुताबिक़,पीपुल्स डेली के अनुसार विमान में 113 यात्री और नौ क्रू के सदस्य बैठे हुए थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी को सही-सलामत निकाल लिया। जिन लोगों को भी चोट आई थी, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है,
वजह ?फ्लाइट के क्रू को विमान में कुछ तकनीकी खराबी की आशंका हुई। इसके बाद आनन-फानन में टेकऑफ को रोका गया। इसी दौरान उड़ान न भरने के बाद विमान रनवे पार कर गया और इसमें आग लग गई।

