यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन,फंसे 4000 से ज्यादा यात्री 

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा में इस बार काफी संकटों की खबर मिल रही है जिसके चलते जहां लोगों के मरने की सूचना मिली है वहीँ अब खबर है कि यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी रानाचट्टी के बीच दीवार धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बताया जा रहा है कि  12:00 बजे तक वाहनों का आना जाना फिरसे शुरू हो जाएगा। 

यमुनोत्री हाईवे पर बीते दिन बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन हुआ जिसके बाद हाईवे की दीवार गिरजाने की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। अभी तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया है कि एनएच के अधिकारी मौके पर गए हैं जल्द से जल्द समस्या ठीक होगी। 

पुलिस द्वारा लोगों को अपने वाहन  सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए कह दिया गया है। रात से ही एनएच ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया। मरम्मत कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *