दिया मिर्ज़ा पहुंची देहरादून,पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी भी पहुंचे 

देहरादून: आज बुधवार को पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में दो अक्तूबर को मुंबई से शुरू हुई प्रगति से प्रकृति पथ साइकिल यात्रा देहरादून पहुंची है। प्रकृति के लिए लोगों को एकजुट जोड़ने के लिए आयोजित इस यात्रा ने सात राज्यों से होते हुए करीब 2200 किमी का सफर तय किया है।
नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर यात्रा देहरादून जा पहुंची। साइकिल यात्रियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस विशेष अवसर पर अभिनेत्री दिया मिर्जा भी राजधानी पहुंची हैं। उनके यहां पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। दिया मिर्जा ने साइकिल यात्रा को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब प्रमोट किया। अभिनेत्री ने बीच-बीच में  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी का साक्षात्कार भी लिया।  आईआरडीटी सभागार में विभिन्न संगठनों और लोगों की ओर से यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान डॉ. जोशी यात्रा के अनुभवों का साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *