माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने उठाया बड़ा कदम,ऑनलाइन होगी पढ़ाई 

काफी लम्बे समय से चली आ रही मांगों के चलते गेस्ट टीचरों ने शिक्षा निदेशालय पर बीते दिन बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने गेस्ट टीचरों से अपील की कि वह धरनास्थल से ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराते रहे,जिससे कि बोर्ड परीक्षाओं में उनकी पढ़ाई पर कोई बुरा असर न पड़े। 

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षा निदेशालय पर धरने पर बैठे गेस्ट टीचरों ने कहा है कि उनके पदों को खाली नहीं मानने और उनकी गृह जिले में तैनाती का प्रस्ताव कैबिनेट में आने के बाद भी अभी भी शासनादेश नहीं किया गया है। न्होंने कहा कि वह विभाग में आठ साल से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य अधर में है। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि गेस्ट टीचरों ने अभी धरना शुरू किया है जो की कब तक चलेगा पता नहीं दौलतराम जगूड़ी ने कहा कि संगठन के लोग मांगों के संबंध में विभाग के अधिकारियों से लेकर शासन के अधिकारियों तक के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई उनकी मांग नहीं सुन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *