हिमाचल के सुजानपुर में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

सुजानपुर : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसी के मद्देनजर, राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी सिलसिले में पीएम मोदी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सैनिकों के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास झूठे वादे और झूठी गारंटी का रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में हमारे फौजियों के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थी। कांग्रेस के राज में फौजियों के पास बर्फ में पहनने के लिए अच्छे जूते नहीं थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में बॉर्डर पर सड़कें नहीं बनाई जाती थीं। कांग्रेस ने ही फौजियों को वन रैंक वन पेंशन के नाम पर 40 साल तक धोखा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जितना मैं हिमाचल के लोगों को जानता हूं, यह कह सकता हूं कि इस बार राज्य की जनता खुद ही ये चुनाव लड़ रही हैं और खुद ही इस चुनाव का नेतृत्व कर रही हैं। यहां की जनता ने दोबारा जयराम जी की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *