विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों ने आज चौथे दिन विधानसभा के बाहर आर्टिकल 14 का मास्क पहना और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि कोटिया कमेटी की महज 20 दिन की जांच के बाद 2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी गईं, और कहा कि कर्मचारियों को विधिक राय के नाम पर क्लीन चिट भी दी गई।
कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन के दौरान कहा कि यदि कोई सही कार्रवाई नहीं की गई तो,इस विरोध में ये प्रदर्शन बंद नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी बुधवार को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जबरन हटाया। इस कार्रवाई से गुस्साए कार्मिकों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। जिससे दो महिलाएं बेहोश हो गई। आज प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो करते रहेंगे प्रदर्शन।

