चिंतन शिविर में बोले सीएम धामी-चिंता भी ज़रूरी 

देहरादून : उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी प्रदेशों में लाने के लिए धामी सरकार ने आज से चिंतन शिविर का आयोजन हुआ। चिंतन शिविर मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के अकादमी के सरदार पटेल सभागार में आयोजित हुआ है। शिविर का शुभारंभ सीएम धामी ने किया। शिविर में सीएम पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित तमाम उच्च अधिकारियों ने शिरकत की। राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए सरकार का यह पहला चिंतन शिविर है। 
  सीएम धामी ने ये भी कहा कि चिंतन शिविर से जो अमृत निकलेगा उससे हमारा उत्तराखंड जरूर विकास की ओर जाएगा। सभी को चिंतन के साथ चिंता भी करनी होगी कि उत्तराखंड हमारा श्रेष्ठ राज्य बने। 2025 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। उत्तराखंड के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर चर्चा की जाएगी। कैसे राज्य पांच से दस सालों में आगे बढे़ इसका रोडमैप तैयार हुआ है, उन्होंने ये भी कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था आगे बढ़े और लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठे इसके लिए तेजी से सरकार काम कर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *