दशहरा मेले में जहां लोगों ने खूब आनंद उठाया वहीँ आयोजन के समय लोगों ने बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया गया। पुलिस ने जैसे ही देखा और ड्रोन को जब्त किया। ड्रोन उड़ाने वाले पर मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दशहरा मेले में बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी पहुंचे थे। हजारों की संख्या में भीड़ थी। यह जोन प्राइवेट ड्रोन के लिए प्रतिबंधित है, जैसे ही रावण दहन हुआ तो वहां पर एक ड्रोन भी मंडराने लगा। पुलिस और प्रशासन को इसका पता लगा। तब मौके पर ड्रोन उड़ा रहे व्यक्ति को पकड़ा गया है।
दो फरार-
उसका ड्रोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया, ड्रोन को सीज करते हुए आरोपी रोहित सिंह निवासी चौड़ पट्टी नल्धुरा थाना थराली जिला चमोली हाल निवासी शिव एनक्लेव नथुवाला के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

