देहरादून : आज गुरूवार 30 नवंबर 2023 को प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है जिस अवसर पर आज बृहस्पतिवार को देहरादून पुलिस लाइन में उनके लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन रखा गया। अशोक कुमार ने अपने भाषण के समय कार्यकाल के अनुभव साझा किए और वो भावुक हो गए। 30 नवंबर 2020 में डीजीपी बनने के दौरान ही उनके सामने अपार चुनौतियां थीं। उस वक्त कोविड काल चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद तमाम आपदा देखी और उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के लिए बनी है। मैंने हमेशा पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने को प्राथमिकता दी है। अब जो नए डीजीपी बनें हैं वो हैं अभिनव कुमार जिन्होंने मौके पर कहा कि अशोक कुमार पुलिस फोर्स के लिए विश्वकर्मा रहे हैं। उन्होंने आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है।अशोक कुमार सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हरिद्वार पहुंचे थे। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डीजीपी को 34 साल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
Related Posts
आगामी 6 व 7 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे केजरीवाल,घोषणा पत्र कर सकते हैं जारी
देहरादून : चुनावी माहौल बना हुआ है सभी नेता नामांकन और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते नज़र आ रहे हैं।…
जोशीमठ से आया अनोखा मामला,मंदिर से जाने को तैयार नहीं कुल देवी
आदि गुरु शंकराचार्य की तपस्थली जोशीमठ की स्थिति देख सभी दुःख से डूबे हुए हैं ,प्रशासन की टीम वहां पहुंचकर अब…
सीएम धामी ने गंगा किनारे किया योग, कार्यक्रम ऋषिकेश में हुआ आयोजित
देहरादून: कोरोना संक्रमण के खतरे के बाद आज योग नगरी हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित…

