देहरादून : प्रदेश में अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की ही तरह अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। होमगार्ड विभाग की मांग पर शासन ने इसके लिए सकारात्मक ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कमांडेंट जनरल-होमगार्ड आईजी केवल खुराना की तरफ से सूबे के होमगार्डों को लगातार पुलिस विभाग की तरह सुविधा मुहैया कराए जाने की कोशिश जारी है। अब तक होमगार्डों को मातृत्व अवकाश की सुविधा नहीं दी जा रही थी आईजी केवल खुराना की ओर से पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह महिला होमगार्डों के लिए भी शासन से मातृत्व अवकाश की सिफारिश हुई थी जिसपर अमल किया गया है।सिफारिश में लिखा गया था कि महिला सिपाही की तरह महिला होमगार्डों का भी आमजन की सुरक्षा और विभाग के अन्य कार्यों में बड़ी मेहनत और योगदान है।महिला हाेमगार्ड भी पुलिस के सम्मान ही कार्य करतीं हैं ड्यूटी पर तैनात रहतीं है। महिला होमगार्डों को भी महिला सिपाही की तरह ही मातृत्व छुट्टी मिली ही चाहिए।
महिला होमगार्डों को भी मिली ये बड़ी सुविधा, शासन की लगी मुहर

