बुंदेलखंड दौरे के बाद पीएम मोदी पहुंचे लखनऊ, तीन दिवसीय 56वें डीजीपी सम्मेलन में करेंगे शिरकत

लखनऊ : शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड को तीन हजार करोड़ रुपये से ऊपर की लागत वाली जल परियोजनाओं की सौगात दी थी। इस दौरान वे झांसी और महोबा में व्यस्त रहे थे। इस कार्यक्रम के बाद वह शनिवार व रविवार को तीन दिवसीय 56वें डीजीपी सम्मेलन जो कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होगी उसमे शिरकत करेंगे। पीएम मोदी बुंदेलखंड के दौरे के बाद कल यानी 19 नवंबर रात करीब 9:00 बजे यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंच गए थे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचे , जहां पर वे रात्रि विश्राम करने के साथ ही सुबह ऑल इंडिया डीजी कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे।

इस बारें में अधिक जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा ही देश के विकास के लिए मेहनत करते रहते हैं।और यह पहला मौका है जब वे यूपी में अपने सरकारी कार्यक्रमों के दौरान पहली बार यहां रुके हुए हैं। हालांकि, चुनाव के दौरान वे पार्टी के प्रचार कार्य के लिए वाराणसी में 2-3 दिन रुक चुके हैं,लेकिन बतौर प्रधानमंत्री सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए वे पहली बार यूपी में रात्रि में रुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी की राजधानी लखनऊ आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोमती नगर स्थित पुलिस मुख्यालय के आसपास व एयरपोर्ट से शहीद पथ एवं राजभवन तक आने वाले रास्ते व अन्य मार्गों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर राजभवन के करीब 4 किलोमीटर के रेडियस को एसपीजी ने अपनी सुरक्षा निगरानी में ले लिया है। बता दें कि यह कॉन्फ्रेंस पुलिस मुख्यालय की सिगनेचर बिल्डिंग में 19 से लेकर 21 नवंबर तक चलेगी , 20 व 21 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में देश के सभी राज्य केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस मुखिया शामिल होंगे।