अतिक्रमण हटा लें, वरना नंबर तो सबका आएगा : सीएम धामी 

उत्तराखंड में लैंड जिहाद का मामला अब सरकार और सख्ती से ले रही है। इसपर अब सीएम धामी ने तेवर सख्त करते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि “अच्छा होगा कि लोग सरकारी भूमि से खुद अतिक्रमण हटा लें, वरना धीरे-धीरे नंबर तो सबका ही आएगा।” उन्होंने कहा कि सरकार हर कीमत पर अतिक्रमण का निपटारा करेगी। 

मुख्यमंत्री धामी बीते सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए, राज्य में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार अतिक्रमण या अवैध कब्जा नहीं रहने देंगे। पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है।  सीएम ने कहा कि यह अच्छा है कि वे स्वतः ही अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं।अब तक 1288 अवैध कब्जे सरकारी भूमि से हटाया जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *