दिल्ली से हरिद्वार मिनटों की दूरी, दिसंबर से शुरू होगा काम

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बीते दिन शुक्रवार को कहा कि दिल्ली देहरादून के बीच बन रहा  नया एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर तक शुरू किया जाएगा जिसके बनने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र दो घंटे की हो जाएगी।  दिल्ली से देहरादून के बीच तैयार किए जा रहे इस 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की लागत करीब 12 हजार करोड़ की है। 

‘दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में –
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांचवें अयोध्या पर्व के सम्बोधन में ये भी बताया कि ‘लोग दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ दो घंटे में पहुँच जायेंगे। वहीं दिल्ली से हरिद्वार की दूरी भी 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।’ केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 60-70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *