Nikay Chunav: सीटों का अंतिम आरक्षण आज होगा तय 

नगरीय निकाय चुनाव के लिए सीटों के फाइनल आरक्षण की अधिसूचना आगामी रविवार को जारी होगी जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग 9-10 अप्रैल तक चुनाव की तारीखों का एलान होने की आशंका है। नगर विकास विभाग की तरफ से निकाय चुनाव के लिए सीटों के अनंतिम आरक्षण की अधिसूचना 30 मार्च को बताई गई थी अब विभाग की ओर से अंतिम आरक्षण पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी थी जिसपर अब जिलाधिकारियों से लेकर विभाग के निदेशालय तक नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और महापौर पद पर आरक्षण में 2000 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। विभाग की टीम ने प्रत्येक आपत्ति का अध्ययन कर उसके निस्तारण की कार्यवाही बृहस्पतिवार से ही शुरू कर दी थी।विभाग  से अब खबर है कि शनिवार दोपहर तक आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद सरकार ओर से चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे जायेंगे।

किस के लिए कितनी राशि मानदेय –इस बार के निकाय चुनावों में महापौर  पद के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र का मूल्य एक हजार रुपये, जमानत राशि 12000 रुपये, पार्षद के लिए मूल्य 400 रुपये एवं जमानत राशि 2500 रुपये तय की गई है। एससीएसटी, महिला एवं ओबीसी वर्ग के लिए महापौर पद के नामांकन पत्र का मूल्य 500 रुपये तथा जमानत राशि 6000 रुपये, पार्षद के लिए 200 एवं 1250 रुपये तय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *