पहलवान सागर हत्या मामला : सुनील की जमानत का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध 

नई दिल्ली : गौरतलब है कि बीते वर्ष दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या हुई थी जिसमें मुख्य आरोपी ओलंपियन सुशील पहलवान की जमानत याचिका पर सुनवाई पर पुलिस ने ही इसका विरोध किया है।  दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में अपनी बात को कहते हुए कहा कि केस में जो गवाह हैं वह सुशील और उसके साथियों से इतने डरे हुए हैं कि एक ने तो अदालत में सुरक्षा की ही मांग करी है। इस पर पुलिस ने ये भी कहा कि ऐसी हालत में सुशील कुमार को जमानत दिया जाना ठीक नहीं है। ऐसा करने से मामले का मुख्य साजिशकर्ता सुशील बेल जंप भी भी कर सकता है। 
क्या था मामला –
इसके अलावा 23 वर्षीय सागर को सुशील और अन्य पहलवानों मिलकर कथित तौर पर अगवा कर लिया था और 4 मई 2021 की रात को छत्रसाल स्टेडियम में उसकी पिटाई की थी, जिसके चलते बाद में सागर की मौत हो गई थी। इसी केस में पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *