मौसम ने ली करवट,हवाओं के साथ झमाझम बारिश

देहरादून : उत्तराखंड में दोपहर को मौसम ने करवट ली झमाझम हुई बारिश और ओले भी पड़े है। देहरादून और मसूरी में झाेंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू है।उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।  
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *