योगी के राजतिलक पर पहुंचे सीएम धामी,उत्तराखंड से क्या पहुंचा उपहार ?

लखनऊ : आज यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित होने जा रहा है जिसकी सभी तैयारियां लगभग हो चुकी हैं। इसके अलावा आज योगी की इस भव्य ताजपोशी में कई राज्यों के सीएम भी शामिल होने पहुंचे हैं जिनमें  उत्तराखंड के हाल ही में दोबारा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी  लखनऊ में मौजूद है। जहां आज वो इस गौरवान्वित मौके पर  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में मौके होंगें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोबारा सीएम बनने पर योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देता हूं।

आपको बतादें कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के हरिद्वार के संत भी यहां मौजूद रहेंगें। साक्षी बनेंगे। समारोह के लिए हरिद्वार के संत सुबह जौलीग्रांट से चार्टर प्लेन रवाना हुए। यूपी में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बतौर मुख्यमंत्री सत्ता संभालने जा रहे हैं।

कैलाशानंद लेकर पहुंचे ये-

उत्तराखंड से सीएम योगी को बतौर उपहार आज निरंजनी अखाड़ा कैलाशानंद गिरी ने आशीर्वाद रूप में माता की चुनरी और प्रसाद लेकर गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *