नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपने शुगर स्तर की नियमित जांच और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श की याचिका पर आज सुनवाई हो रही है। इससे पहले बीते गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना जवाब दाखिल किया था। ईडी की तरफ से पेश हुए वकील जुहैब हुसैन ने बीते दिन गुरुवार को कोर्ट को बताया है कि जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जानबूझकर आम और मिठाइयों का सेवन कर रहे हैं। चीनी के साथ चाय ले रहे थे ताकि उनके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाया जा सके और इसे चिकित्सा आधार पर जमानत हासिल करने के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल हो सके। हुसैन ने कहा कि विवरण तब पता चला जब एजेंसी ने तिहाड़ जेल को पत्र लिखकर केजरीवाल के आहार और उनके द्वारा ली जा रही दवाओं के बारे में जानकारी मांगी।
केजरीवाल के शुगर लेवल की नियमित जांच वाली मांग पर आज सुनवाई

