दिल्ली में पानी का हाहाकार,बर्बादी पर कटेगा चालान

गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में जल संकट भी बेहद बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप है और इसपर सरकार ने फैसला किया है कि जिन इलाकों में दिन में दो बार पानी आता है, वहां अब एक बार आएगा। बचे पानी को उन इलाकों में दिया जाएगा, जहां पानी नहीं मिल रहा है।

साथ में सरकार ने अपील की है कि दिल्लीवासी अपनी कारों को खुली पाइपों से न धोएं और टंकियों से पानी ओवर फ्लो होने से बचाएं। पानी के दुरुपयोग पर जुर्माना भी लगेगा। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने एक मई से यमुना में पानी की सप्लाई कम कर दी है। इसके लिए सरकार अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकती है। अप्रैल, मई और जून महीने में वजीराबाद में हमेशा यही जल स्तर बना भी रहा था। लेकिन इस साल एक मई से ही हरियाणा ने दिल्ली को अपने हिस्से का पानी देना कम कर दिया है और यमुना का जल स्तर लगातार गिर रहा है।  आतिशी ने बताया कि हमने पानी की कमी को पूरा करने के लिए बोरबेल को चलाने का समय दोगुना कर दिया। जो बोरबेल 6-7 घंटे चलते थे, अब वो 14 घंटे तक चलाए जाते हैं।   बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है, जहां पर 15-20 मिनट पानी आ रहा है। सेकेंड टाइम के पानी को एकत्र करके ज्यादा प्रभावित इलाकों में उसकी आपूर्ति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *