भाजपा को हार का डर, वहां हो रहे दंगे : संजय राउत

मुंबई : पश्चिम बंगाल, बिहार और राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें आती जा रही हैं। अब शिवेसना नेता संजय राउत ने आरोप गड़ा है कि यह हिंसा पूरी प्लानिंग से की जा रही है, और उन्होंने इसका आरोप भाजपा पर सीधा लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बंगाल में भाजपा सुनियोजित तरीके से हिंसा कराने में लगी है। जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या जहां भाजपा को हार का डर रहता है या फिर जहां भाजपा कमजोर है, वहां दंगे फैले रहते हैं। पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अभी तक कम नहीं हुए हैं। बिहार का नालंदा, सासाराम और पश्चिम बंगाल का हावड़ा और हुगली दंगे की आग में फसे हुए हैं। पुलिस ने बिहार में हिंसा के मामले में 187 लोगों को गिरफ्त में लिया है। पश्चिम बंगाल में अभी तक हिंसा के मामलों में 57 लोगों को गिरफ्तार हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *