Uttarakhand Assembly Session: प्रदेश में सत्र दिसंबर में 

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा का अगला सत्र दिसंबर को होगा, लेकिन सत्र के दौरान व्यवस्थाएं और सदन संचालन को लेकर कर्मचारी की कमी का दबाव भी रहेगा। हाल ही में विधानसभा में बैकडोर भर्तियों को रद्द कर तदर्थ और उपनल के माध्यम से नियुक्त 250 कर्मचारियों को हटाया गया, इससे विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की संख्या दो सौ के करीब है। चुनाव के बाद दोबारा सत्ता में आई धामी सरकार का पहला विधानसभा सत्र 14 से 17 जून 2022 तक चल रहा था, जिसमें सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया था। नियमानुसार छह माह के भीतर विधानसभा सत्र होता है। सरकार को दिसंबर से पहले सत्र की तैयारी पूरी करनी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि आगामी सत्र कब होगा यह सरकार को तय करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *