पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में एटलस मौथ पाई गई है जिसे सबसे बड़ी मौथ में से एक है। जिले में वन विभाग के सहयोग से नेशनल मौथ सप्ताह की शुरुआत हो गई है। विंग्स फाउंडेशन ने पहली बार नेशनल मौथ काउंट सीजन-एक की शुरुआत की है। विंग्स फाउंडेशन 22 से 30 जुलाई तक चलने वाले नेशनल मौथ सप्ताह में जिले में मिलने वाले मौथ की खोजबीन कर उनकी जानकारी इकठ्ठा करेगा। पिथौरागढ़, मुनस्यारी, मूनाकोट, डीडीहाट, अस्कोट क्षेत्र में फाउंडेशन के सदस्य मौथ की खोज होगी।इनमें से 10 हजार प्रजातियां भारत में हैं। पिथौरागढ़ में पहली बार मौथ के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
प्रदेश में मिली एटलस मौथ,दुनिया की सबसे बड़ी मॉथ

