सीएम धामी ने छात्रों को बांटे लैपटॉप, खिले चेहरे

देहरादून में  मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दाैरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने प्रदेश के आठ टॉपर्स समेत प्रत्येक जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तीन-तीन टॉपर्स को सम्मानित किया। सीएम के हाथों सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं की ख़ुशी  देखि जा सकती थी। इस दाैरान दसवीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट और 12वीं के होनहारों को लैपटाॅप दिया गया। सीएम धामी ने कहा कि अभी यह शुरुआत है। यह मत सोचना कि आप सिर्फ परिवार के बेटे हो। सम्मानित होने के बाद आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। 70% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से 12वीं तक 600 से लेकर 1200 तक की धनराशि हर महीने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *