उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का सिलसिला आज भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। इन इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता के साथ रहने की हिदायत दी गई है। शनिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे सैकोट गांव के समीप एक ट्रक का टायर सड़क से नाली में धंस गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।
देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

