जम्मू कश्मीर : स्वतंत्रता दिवस से पहले कश्मीर में आज शुक्रवार को आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया जिसके चलते इस बार एक निर्दोष सोदनारा सुंबल में गैर-कश्मीरी मजदूर पर गोलीबारी करके उसे मार दिया गया है। गोली लगने से घायल मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घाटी में पिछले चार महीनों में दस बार हत्याए हुईं हैं। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जून महीने में बड़ी बैठक भी की थी। घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बल लगातार अभियान जारी है। आज सुबह शुक्रवार को एक बार फिर निर्दोष नागरिक की जान लेली है।
बांदीपोरा में आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूर को निशाना बनाया। इस हमले में गोली लगने से मजदूर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गया। कश्मीर जोन पुलिस ने कहा है कि रात आतंकियों ने बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में बिहार निवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज पर फायरिंग की। वह गोली लगने से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।तलाशी अभियान जारी है। लोगों ने बताया है कि रात करीब 12.20 बजे उसके भाई ने उसे जगाया और कहा कि फायरिंग शुरू हो गई है। और अमरेज़ (युवक() वहां नहीं था।

