नई दिल्ली : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ख़ुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ट्वीट कर बताया, मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना से संक्रमित हो गया हूं। और एहतियाद के तौर पर मैंने अपने आप को होम क्वारंटाइन कर लिया है , मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आए हैं , वे सभी अपने आप को आइसोलेट करें और अपनी कोविड जांच अवश्य कराए।
बता दें की देश में रोज़ाना कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं और दिल्ली में तो संक्रमण दर और भी तेज़ है। वहीं देश में आज एक लाख 80 हजार मामलें आए हैं ,इनमें से 4000 मामलें ओमीक्रॉन संक्रमण के हैं। और पाॅजिटिविटी दर भी बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है।

