अमरोहा में बड़ा हादसा,सड़कों पर हुआ भारी बवाल 

अमरोहा : जहां आज सावन के पहले सोमवार को लेकर सभी तरफ धूम है भक्ति है मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब है वहीँ अमरोहा जिले से दुखद खबर मिली है कि भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे मुरादाबाद के बाइक सवार कांवड़ियों को कौशांबी डिपो की रोडवेज बस की टक्कर लगने से मृत्यु हो गई है। इस दुखद हादसे में दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। साथ में अन्य कांवड़ियों का गुस्सा फुट पड़ा और जमकर बवाल किया। अलग-अलग डिपो की सात रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बमुश्किल गुस्साए कांवड़ियों को समझा कर वह से जाने की अपील की।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है। प्रत्येक सोमवार को शिव भक्त भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगे। पहले सोमवार पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए मुरादाबाद कटघर थाना इलाके के रहने वाले दो कांवड़िये ब्रजघाट से गंगाजल लेने आए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *