हरिद्वार में सामने आया लव-जिहाद का अनोख़ा मामला,पढ़िए पूरी ख़बर

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में लव-ज़िहाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। मामला यह है कि हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम लड़के ने राहुल नाम बताकर कनखल के ही राजा गार्डन निवासी एक लड़की को प्यार में फंसा कर नौ साल पहले शादी की थी। नौ साल तक आरोपी पत्नी के साथ न केवल हिंदू बनकर रहा, बल्कि हिंदुओं के सारे रीति रिवाज के अनुसार त्यौहार भी मना रहा था, लेकिन अब आरोपी द्वारा महिला पर पिछले कुछ समय से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था, और उसके बाद जब महिला ने जब धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत कनखल थाना पुलिस से की, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ अजहर को गिरफ्तार कर लिया।और मामलें की तफ़्तीश में जुट गई और लड़के से शुरूआती पूछताछ में पता चला कि लड़के का असली नाम अज़हर है जो यूपी के कासगंज का निवासी है पिछले नौ साल से धर्म बदलकर हरिद्वार के रावली महदूद में रह रहा था।