मॉल के बाहर मिला महिला का शव,मचा हड़कंप 

राजधानी दून से बड़ी वारदात सामने आई है जहां हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला का शव मिला है। जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गए है। सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिला है जिससे हड़कंप मचा हुआ है। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लेलिया गया है।  

 महिला के साथ रेप हुआ है और  हत्या की गई है ।पुलिस ने बॉडी मोर्चरी में रखवाई। महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *