सीएम धामी ने की  घोषणा,होगा बड़ा फायदा 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कलियर शरीफ में 50 बेड के अस्पताल के लिए मंजूरी दी गई है। उसके लिए धनराशि स्वीकृत भी हो गई है। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कलियर शरीफ में अस्पताल के बाद यूनानी मेडिकल कॉलेज बनाने का भी ऐलान किया है।अल्पसंख्यक कल्याण और पुलिस विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है।

आज का दिन देश की अखंडता और एकता के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। विभिन्न संप्रदायों, भाषा-बोलियों और संस्कृतियों वाला देश है। अनेकता में एकता भारत की विशिष्ट पहचान है। सभी संप्रदायों का सम्मान करने की रही है। उत्तराखंड के गरीब अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *