आज पेरिस ओलंपिक का पांचवां दिन है और आज कई जरूरी मुकाबले खेले जाने हैं। टेबल टेनिस में मनिका बत्रा और बैडमिंटन एकल में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन के मुकाबले हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि ये अपने-अपने मुकाबले जीत कर आगे के राउंड के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होंगी। भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से हरा दिया।
इस जीत के साथ लक्ष्य प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। लक्ष्य ने विश्व नंबर तीन के खिलाफ पहले गेम में 8-1 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पहले स्कोर 8-8 से बराबर किया, फिर पहले मिड-वे ब्रेक में 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 की बराबरी पर भी आ गया था। तब लक्ष्य ने अपनी नब्ज पर काबू पाते हुए खुद को कूल रखते हुए 21-18 से जीत पाई है। पहला गेम जीतने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी बेहतरीन शुरुआत की। मिड-वे ब्रेक में लक्ष्य फिर से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद दूसरा गेम लक्ष्य ने 21-12 से आसानी से अपने नाम किया। विश्व नंबर 19 भारत के लक्ष्य सेन ने पहले गेम में विश्व नंबर तीन जोनाथन क्रिस्टी को 21-18 से हरा दिया।

