सात से नौ फरवरी तक औली विंटर गेम्स 2022 का आयोजन,जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी की उम्मीद

चमोली : हर वर्ष फरवरी माह में हिमाचल के औली में आयोजित होने वाला विंटर गेम्स समारोह की इस वर्ष की तारीखे हो गई हैं। यह गेम्स सात से नौ फरवरी तक चमोली जिले के औली में आयोजित होने जा रहे हैं। स्की एवं स्नो बोर्ड के चमोली जिला सचिव संतोष कुंवर ने कहा कि गेम्स को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

गेम्स में भाग लेने वाले राज्यों के सभी पदाधिकारियों को भी इस आयोजन की जानकारी देदी गई है। विंटर गेम्स में जूनियर और सीनियर एल्पाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। वर्तमान में औली में कुछ जगहों पर ही बर्फ जमी हुई है। जबकि औली स्लोप में भी बर्फ कम मात्रा में है। आयोजकों को जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी होने की पूरी उम्मीद है। 
स्की लिफ्ट की मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है। औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन बर्फबारी पर टिका रहेगा। समय पर बर्फबारी होने पर प्रतियोगिता हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *