हरिद्वार जिला प्रशासन में क्यों मचा हड़कंप,7 की मौत 

हरिद्वार : हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूल गढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हुई है और इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस घटना के बाद आला अधिकारी भी मौके पर गए। कच्ची शराब पीने से गांव फूल गढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वही गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *