उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में जो हिमस्खलन हुआ था इस हादसे के एक साल बाद आज गुरुवार को एक लापता पर्वतारोही का शव मिला है। दूसरा पर्वतारोही अब भी नहीं मिल सका है। अब हादसे में मृतकों की संख्या 28 पहुँच गई है। चार अक्टूबर 2022 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के इतिहास में वह तारीख थी जिसने निम प्रबंधन को कभी न भूलने वाला दुःख है। निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के समय हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। कुल 27 लोगों की मौत हुई थी।
दो लोग उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता थे। गुरुवार को एक शव मिला है, लेकिन उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लेकर पहुंचाया जा रहा है।

