गैंस्टर की 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त,कई मामलें दर्ज 

चोरी और लूट की घटनाओं के आरोपी गैंगस्टर कपिल देव की पुलिस-प्रशासन ने 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ दो थानों में छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गैंगस्टर कपिल अपने एक साथी के साथ मिलकर नशा तस्करी किया करता था। उसके साथी की संपत्तियों का आंकलन भी पुलिस और प्रशासन करने में जुटा हुआ है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि कपिल देव निवासी कंडोली वर्ष 2017 में लूट और छिनैती के आरोप में डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसका नाम रायपुर थाना क्षेत्र में मारपीट कई मामलों में आया है। पुलिस ने 2018 में आरोपी को फिर से गिरफ्तार किया गया।वर्ष 2019 में ही वह नशा तस्करी में पकड़ा गया। इस आरोपी ने 2021 में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था और इन आरोपों में  रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *