नैनीताल पुलिस ने शुरू की क्यूआर स्कैनर सुविधा,डीआईजी नीलेश आनंद ने किया शुभारम्भ 

नैनीताल : नैनीताल पुलिस को क्यूआर स्कैनर के रूप में एक प्रक्रिया शुरू की है। जिसके ज़रिये वाहन मालिक के बारे में सभी जानकारी तो प्राप्त हो ही जाएगी। और साथ ही साथ इस सुविधा से दुर्घटना होने पर पुलिस तथा परिजनों को भी सूचना मिल सकेगी।
पुलिस ने एक नया प्रयास शुरू किया है। जिसका शुभारंभ शनिवार को डीआइजी नीलेश आनंद भरणे द्वारा किया गया। इस पहल में हर किसी से अपने वाहन में एक क्यूआर स्कैनर वाले स्टीकर को लगाने की अपील की जा रही है। “मिल जाएगा” नामक एक कंपनी के साथ जुड़कर नैनीताल पुलिस ने ये पहल शुरू की है। जानकारी के मुताबिक इस स्टीकर को आपको अपने वाहन में लगाना है। इसके बाद इसे कैमरे या पेटीएम आदि से स्कैन करते ही वाहन मालिक की सारी जानकारी जैसे ब्लड ग्रुप आदि मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा।
गौरतलब है कि स्टीकर को स्कैन करने पर आप वाहन मालिक को फोन कॉल भी कर सकते हैं। हालांकि ये कॉल सर्वर के माध्यम से की जाएगी। अगर आप स्कैनर के माध्यम से वाहन मालिक को फोन करेंगे तो आपके मोबाइल में उनका नंबर नहीं आएगा। ताकि किसी की निजता प्रभावित ना हो, इसलिए ऐसा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *